अयोध्या: दिव्यांगजनों और महिलाओं के लिए बनेंगे मॉडल बूथ, मिलेगी यह सुविधा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान के लिए दिव्यांग जन व महिलाओं को प्रेरित कर उनकी अधिक से अधिक भागीदारी कराने के दृष्टिगत जनपद में दिव्यांगजन मॉडल बूथ और महिला मॉडल बूथों की स्थापना की जायेगी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग जन मॉडल बूथ पर शत-प्रतिशत कर्मचारी दिव्यांगजन …

अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान के लिए दिव्यांग जन व महिलाओं को प्रेरित कर उनकी अधिक से अधिक भागीदारी कराने के दृष्टिगत जनपद में दिव्यांगजन मॉडल बूथ और महिला मॉडल बूथों की स्थापना की जायेगी।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग जन मॉडल बूथ पर शत-प्रतिशत कर्मचारी दिव्यांगजन और महिला मॉडल बूथों पर शत-प्रतिशत महिला कर्मचारी ही मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न करायेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में समस्त मतदाताओं की सहभागिता महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विभिन्न विभागों में कार्यरत दिव्यांग अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतन्त्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में स्वप्रेरणा से आगे आकर दिव्यांग मॉडल बूथों पर अपनी ड्यूटी लगवाकर मतदान प्रक्रिया में सहभागी बनने की अपील की।

मतदान केंद्रों पर दिव्यांग जनों को मिलेगी ट्रायसाइकिल

उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जनपद में शत-प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को मतदान सुनिश्चित कराना है, इसके दृष्टिगत समस्त मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों के लिए ट्राइसायकिल की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिला मॉडल बूथों पर भी शत-प्रतिशत महिला कार्मिक ही मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न करायेंगे। जिसके दृष्टिगत उन्होंने महिला कर्मचारियों को भी स्वप्रेरणा से आगे आकर महिला मॉडल बूथों पर अपनी ड्यूटी लगवाकर मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने की अपील की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से बिना किसी प्रलोभन के निडर होकर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: चुनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट, 37 हजार लाइसेंसी हथियार कराए जमा, पढ़ें…

संबंधित समाचार