बाराबंकी: 20 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार, इन जिलों में करते थे नशीले सामान की तस्करी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने तस्करी कर लाए गए 20 किलो गांजे को बरामद किया। इस गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर प्रतापगढ़ जिले के निवासी बताए जाते हैं। बाराबंकी के आसपास के जिलों …

बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उसने तस्करी कर लाए गए 20 किलो गांजे को बरामद किया। इस गांजे के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर प्रतापगढ़ जिले के निवासी बताए जाते हैं।

बाराबंकी के आसपास के जिलों में तस्करी कर लाते थे गांजा

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए इस आशय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वाट टीम व थाना फतेहपुर पुलिस ने बुधवार को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर सन्दीप कुमार पुत्र शिव बाबू सिंह निवासी ग्राम भैया सराय थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ तथा शिव बहादुर यादव पुत्र दया राम यादव निवासी खान देव सराय थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर 10-10 किग्रा कुल 20 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया।  मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे बाराबंकी और आसपास के जिलों में तस्करी कर गांजा लाते थे, और उन्हें विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते थे।

यह भी पढ़ें: Teen Depression: कम उम्र के बच्चों में बढ़ रही डिप्रेशन की शिकायत, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज…

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता