बहराइच: करंट लगने से फोरमैन की मौत, केबल ठीक करने के दौरान हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। खैरीघाट के रामपुर धोबियाहार में पानी टंकी पर तैनात फोरमैन की बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पानी की टंकी पर फोरमैन के पद पर तैनात थे राधेश्याम सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम फुलवरिया थाना क्षेत्र लोटव गांव निवासी राधेश्याम (35) पुत्र भरोसे लोध की …

बहराइच। खैरीघाट के रामपुर धोबियाहार में पानी टंकी पर तैनात फोरमैन की बुधवार को करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

पानी की टंकी पर फोरमैन के पद पर तैनात थे राधेश्याम

सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम फुलवरिया थाना क्षेत्र लोटव गांव निवासी राधेश्याम (35) पुत्र भरोसे लोध की तैनाती बहराइच में थी। युवक खैरीघाट थानाक्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव में स्थित पानी की टंकी पर फोरमैन के पद पर तैनात था।

लोहे की ग्रिल में हाईटेंशन लाइन छूने से हुआ हादसा

बुधवार दोपहर में फोरमैन केबिल काट रहा था, तभी लोहे की ग्रिल एचटी लाइन से छू गया। राधेश्याम की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवारीजनो को सूचना दी गई है। परिवार के लोग बहराइच के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान झुलसे उप निरीक्षक को इलाज के लिए किया दिल्ली रैफर

संबंधित समाचार