लखनऊ: राजधानी में अपराधी बेलगाम, एक दिन में तीन हत्याओं से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आदर्श आचार संहिता को लेकर राजधानी पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्ती बरती जा रही है। बावजूद इसके राजधानी में अपराध का ग्राफ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को राजधानी में तीन अलग-अलग जगहों पर हत्या के तीन मामले सामने आये। जिनमें से दो में कम युवकों को …

लखनऊ। आदर्श आचार संहिता को लेकर राजधानी पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्ती बरती जा रही है। बावजूद इसके राजधानी में अपराध का ग्राफ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को राजधानी में तीन अलग-अलग जगहों पर हत्या के तीन मामले सामने आये। जिनमें से दो में कम युवकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इसके कारण इलाकों में सनसनी फैली रही।

किन्नर बने शख्स को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

मड़ियांव कोतवाली अंतर्गत पल्टन छावनी में बुधवार को एक बंद घर से भीषण दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा तो एक युवक का शव बरामद हुआ। शव पर चाकुओं के कई वार थे और हाथ की नस भी कटी हुई थी। मृतक की पहचान तालकटोरा थानांतर्गत राजाजीपुरम निवासी संजीव सिंह के बेटे आयुष्मान सिंह उर्फ जोया उर्फ शुभम के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि आयुष्मान के दोस्त फैजान व अन्य ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक समलैंगिक था और दो वर्ष पूर्व ऑपरेशन कराकर किन्नर बन गया था और किन्नर समाज के साथ घूम-घूमकर ढोलक बजाता था। साथ ही वह फैजान नामक युवक के साथ पल्टर छावनी में एक घर में रहता था। हत्यारों ने उसके गले व चेहरे पर चाकुओं से कई वार किये। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए हाथ की नस काट दी। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस फैजान की तलाश में जुटी हुई है।

हजरतगंज के बैकुंठधाम में तालाब में मिला युवक का शव

हजरतगंज कोतवाली अंतर्गत सुल्तानगंज चौकी क्षेत्र में बैकुंठधाम के समीप तालाब में मंगलवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की पहचान न्यू बेरी रोड में बालू अड्डा के समीप रहने वाले रफीक अहमद (29) के रूप में हुई है।

रफीक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कहा कि उनके बेटे की किसी ने हत्या की है और शव को तालाब में फेंक दिया गया है। हालांकि हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने बताया कि रफीक गत 28 जनवरी को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने 29 जनवरी को सुल्तानगंज चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। बरामद शव पर कोई चोट का निशान नहीं है, संभवत: आत्महत्या के क्रम में डूबने से मौत हुई है।

घर से निकले युवक का नहर कोठी में मिला शव

नगराम थाना क्षेत्र की नहर कोठी में मंगलवार को एक शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान पतौना गांव निवासी शिव कुमार के रूप में हुई। शिव कुमार की पत्नी पुष्पा ने बताया कि गत मंगलवार को शिवकुमार गांव के ही रहने वाले महेश गौतम, जीतू यादव व रोहित उर्फ टिल्लू के साथ गांव के बाहर गया हुआ था।

इसी दौरान रात में शिवपुरा निवासी किरन का फोन आया तो वे कहीं और निकल गये। रात में बात हुई तो शिवकुमार ने बताया कि वो मोहनलालगंज में हैं। पर इसके कुछ समय बाद से ही उसका फोन बंद आने लगा। सुबह पुलिस ने नहर कोठी से उसका शव बरामद किया। पुष्पा ने आरोप लगाया कि गांव के साथियों ने ही शिवकुमार की हत्या कर शव को नहर कोठी के पास फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: कुष्ठ रोग उन्मूलन पखवाड़े में लोगों को किया जा रहा जागरूक

संबंधित समाचार