Meteorological Department: मौसम ने फिर ली करवट, लखनऊ के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी, फिर बढ़ी गलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में गुरुवार को सुबह कई गोमतीनगर, हजरतगंज, इंदिरानगर, विकासनगर समेत कई इलाकों में बूंदाबंदी हुई। इससे मौसम में शीतलहर और गलन का प्रकोप फिर से बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार और शुक्रवार को लखनऊ में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी। अब सुबह से कई …

लखनऊ। राजधानी में गुरुवार को सुबह कई गोमतीनगर, हजरतगंज, इंदिरानगर, विकासनगर समेत कई इलाकों में बूंदाबंदी हुई। इससे मौसम में शीतलहर और गलन का प्रकोप फिर से बढ़ गया है। मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार और शुक्रवार को लखनऊ में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी। अब सुबह से कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है और बादल छाये हुए हैं।

इससे पहले बुधवार को दिन में खिली धूप के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह जहां घना कोहरा था। वहीं, शाम को भी गलन ने सिहरन और बढ़ाई। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो कि समान्य ने तीन डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे। साथ ही बूदाबांदी के भी आसार हैं।

अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। करीब एक हफ्ते से धूप के बावजूद शीतलहर ने मौसम को ठंडा बना रखा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसका असर कई जिलों में पड़ सकता है। सर्द हवाओं से अभी कुछ दिन और राहत मिलने के आसार नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। फरवरी के पहले हफ्ते में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश व बूंदाबांदी और शीतलहर के चलते मौसम फिर से करवट लेगा। ऐसे में तापमान भी लुढ़केगा। फलस्वरूप ठंड का आलम बना रहेगा। बादल छाये रहेंगे। बीच में किसी किसी दिन धूप का दर्शन भी होता रहेगा।

पढ़ें- UP Election 2022: प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं से चुनाव में समर्थन के लिए भेज रही खत

संबंधित समाचार