IND vs WI: टीम इंडिया के 7 सदस्यों को हुआ कोरोना, अब बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के शिखर धवन समेत चार खिलाड़ी एवं तीन सपोर्ट स्टाफ कोरोना-पॉजिटिव पाए गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले वनडे मुकाबले से होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बयान के मुताबिक, तीन खिलाड़ी सहित 7 …
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के शिखर धवन समेत चार खिलाड़ी एवं तीन सपोर्ट स्टाफ कोरोना-पॉजिटिव पाए गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले वनडे मुकाबले से होगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बयान के मुताबिक, तीन खिलाड़ी सहित 7 सदस्यों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मयंक अग्रवाल को वनडे टीम से जोड़ा गया है। भारत के लिए 19 टेस्ट में 1400 से ज्यादा रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल ने अपना आखिरी वनडे 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वह अब तक भारत के लिए पांच वनडे खेल चुके हैं।
बीसीसीआई के बयान के मुताबिक, शिखर धवन शिखर धवन, रिजर्व सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़, मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और नवदीप सैनी के अलावा फील्डिंग कोच टी. दिलीप, सुरक्षा संपर्क अधिकारी बी. लोकेश, मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम सकारात्मक मामलों को संभाल रही है और पूरी तरह से ठीक होने तक ये भी सातों सदस्य आइसोलेशन में रहेंगे।
ये भी पढ़ें : कप्तान धुल के शतक से भारत लगातार चौथी बार अंडर 19 विश्व कप फाइनल में पहुंचा
