UP Election 2022: सपा को लगा एक और झटका, पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत ने थामा कांग्रेस का दामन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर नेताओं का एक से दूसरे पार्टी में आना जाना जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि टिकट न मिलने से नाराज होकर इंदल रावत ने यह …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर नेताओं का एक से दूसरे पार्टी में आना जाना जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इंदल कुमार रावत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि टिकट न मिलने से नाराज होकर इंदल रावत ने यह कदम उठाया है। इसी के साथ उन्हें कांग्रेस ने मलिहाबाद सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे हो सकते हैं सपा में शामिल

कांग्रेस ने मलिहाबाद विधानसभा सीट से रामकरण पासी को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि इंदल रावत कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल दिया। कांग्रेस ने मलिहाबाद विधानसभा से अब इंदल कुमार रावत को ही अपना प्रत्याशी बनाया है।

वहीं सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेता मयंक जोशी जल्द सपा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में उन्हें कैंट या मध्य से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। यदि मयंक को मध्य से उम्मीदवार बनाया गया तो कैंट से दूसरे दावेदार को मौका मिल सकता है।

टिकट ना मिलने से नाराज होकर दिया पार्टी से इस्तीफा

दरअसल मलिहाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने सोनू कनौजिया को टिकट दिया है। पहले इस सीट से पूर्व सांसद सुशीला सरोज को टिकट दिया गया था। लेकिन उनके चुनाव न लड़ने के ऐलान के बाद पार्टी ने सोनू कनौजिया को चुनावी मैदान में उतारा। जिससे नाराज होकर पूर्व विधायक इंदल रावत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

पढ़ें- UP Election 2022: सपा ने सीएम योगी की भाषा की शिकायत करते हुए चुनाव आयोग को लिखा पत्र

संबंधित समाचार