हिंदू और हिंदुत्व से बची है हमारी संस्कृतिः ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को उतार दिया है। गुरुवार को अमरपाल मौर्य नामांकन कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। सवालों के जवाब में कानून मंत्री ने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व की …

रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को उतार दिया है। गुरुवार को अमरपाल मौर्य नामांकन कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

सवालों के जवाब में कानून मंत्री ने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व की वजह से हमारी संस्कृति बची हुई है। भाजपा विधानसभा चुनाव में 325 सीट जीतकर फिर से सरकार बनाएगी।

विधानसभा चुनाव के प्रचार में गर्मी, चर्बी के बयानों ने खासा माहौल गर्म कर दिया है। पश्चिम में होने वाले पहले चरण के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं के शब्दवार तीखे हो गए हैं। एक वायरल वीडियो में चुन-चुनकर बदला लेने की बात पर कानून मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी शब्दावली सही नहीं है।

हिंदुत्व की वजह से सभी सुरक्षित हैं। चौदहवीं शताब्दी में हिंदुओं पर बहुत हमले हुए लेकिन वह डिगा नहीं। कहा कि ऊंचाहार में जीत हासिल करने के लिए पार्टी ने मजबूत चेहरे को उतारा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था का राज रहा है और इसी कारण फिर से जीत हासिल होगी। मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पढ़ें- यूपी चुनाव 2022: अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री जी को भाजपा ने पैदल कर दिया

संबंधित समाचार