यूपी चुनाव 2022 : अमित शाह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- जो अपने पिता और चाचा की नहीं सुनता वह जयंत की क्या सुनेगा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुरुवार को बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मोदी के …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज गुरुवार को बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर योगी मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।

अमित शाह ने कहा कि आज किसी की हिम्मत नहीं कि बहन-बेटियों को छेड़ सके। सपा ने माफियाओं को सिर पर बैठा रखा था। योगी सरकार में यूपी के गुंडे-माफिया जेल की सलाखों में हैं। पांच साल के अंदर प्रदेश से माफिया पलायन कर गए’। इस दौरान अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: अखिलेश ने योगी पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री जी को भाजपा ने पैदल कर दिया

अपने संबोधन के दौरान अमित शाह ने अखिलेश पर तंज कसा। कहा, ‘जो अपने पिता और चाचा की नहीं सुनता वह जयंत चौधरी की क्या सुनेगा। एक ओर बाबूजी कल्याण सिंह का त्याग है, जिन्होंने प्रदेश के लिए अपनी कुर्सी त्याग दी थी। दूसरी ओर कार सेवकों पर गोली चलवाने वाली समाजवादी पार्टी है। अब आपको तय करना है कि गोली चलवाने वाली सरकार चाहिए या सुशासन वाली भाजपा सरकार। यूपी में अखिलेश यादव कानून व्यवस्था को कायम नहीं रख सकते हैं, वो कभी विकास के काम नहीं कर सकते’।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: बनभूलपुरा के उन हजारों अस्थिर मतदाताओं से नेता मांग रहे स्थिर सरकार, जिनके कभी भी छिन सकते हैं आशियाने

संबंधित समाचार