आजमगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद की 3.85 लाख रुपये
आजमगढ़। आजमगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख को पास आते देख पुलिस भी अब सक्रिय हो गई। पुलिस अपनी सक्रियता को दिखाते हुए वाहनों की चेकिंग, अवैध असलाह और शराब कारोबारियों के अड्डें पर छापा देकर धर-धबोच रही। इस दौरान मंगलवार की रात को देवगांव पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर वाहनों की चेकिंग …
आजमगढ़। आजमगढ़ में विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख को पास आते देख पुलिस भी अब सक्रिय हो गई। पुलिस अपनी सक्रियता को दिखाते हुए वाहनों की चेकिंग, अवैध असलाह और शराब कारोबारियों के अड्डें पर छापा देकर धर-धबोच रही। इस दौरान मंगलवार की रात को देवगांव पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर वाहनों की चेकिंग की, इस दौरान 2 बाइक और 1 बोलोरो से कुल 3,85,010 रुपये का कैश बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग का कहना है कि देवगांव के इंस्पेक्टर ने बार्डर केराकत जनपद जौनपुर वाहन की चेकिंग कर रहे थे। बाइक चेकिगं के दौरान अनिल कुमार यादव के बेटे खदेरू यादव निवासी औराई ओढरा, थाना औराई, जनपद भदोही के पास से 1,49,360 रुपये कैश बरामद हुआ। और एक बोलेरो से चेकिगं के दौरान चालक अजित यादव के बेटे दीनानाथ, निवासी-पैतिया, थाना-जंगीपुर, जनपद गाजीपुर के पास से 1,40,000 रुपये कैश बरामद हुआ।
जबकि एक बाइक सवार सूरज पाल के बेटे ब्रह्मचारी पाल, निवासी-अतरिया, अमिलिया, थाना मेंजा रोड, जनपद प्रयागराज के पास से 95,650 रुपये कैश बरामद किया गया। इन तीनों ने रुपये को लेकर कोई भी सही जानकारी नही दी हैं। इस तरह तीनों से आचार संहिता उल्लंघन में कुल 3,85,010 रुपये की कैश बरामद की गई है। बरामद धनराशि को कब्जे में लेकर कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें:-City Of Nawabs: रूमी दरवाजा की खुबसूरती बना देगी दीवाना, यहां का इतिहास सुनकर रह जाएंगे हैरान…
