अयोध्या: सपा प्रत्याशी अभय सिंह समेत 21 पर एफआईआर, काफिले के चार वाहन सीज
अयोध्या। चौरे बाजार में झड़प होने के बाद गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी समेत उनके समर्थकों के खिलाफ कई धाराओं में कार्रवाई की गई है। उप निरीक्षक राहुल पांडेय की तहरीर पर थाना कोतवाली बीकापुर में अभय सिंह समेत 21 लोगों के खिलाफ बुधवार देर रात बीकापुर कोतवाली में केस दर्ज हुआ …
अयोध्या। चौरे बाजार में झड़प होने के बाद गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी समेत उनके समर्थकों के खिलाफ कई धाराओं में कार्रवाई की गई है। उप निरीक्षक राहुल पांडेय की तहरीर पर थाना कोतवाली बीकापुर में अभय सिंह समेत 21 लोगों के खिलाफ बुधवार देर रात बीकापुर कोतवाली में केस दर्ज हुआ है। साथ ही काफिले के वाहन के कागज न दिखा पाने पर चार गाड़ियों को भी सीज किया गया है। आरोप है कि समर्थकों ने महामारी एक्ट का भी उल्लंघन किया है।
कोतवाली बीकापुर में तैनात सब इंस्पेक्टर राहुल पांडेय के अनुसार बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि चौरे बाजार में सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने 200 से अधिक लोगों के साथ जुलूस निकाला है। किसी ने भी मास्क नहीं लगाया था, जो कि कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन था। मौके पर पहुंचे तो उन्होंने काफिले में शामिल चार वाहनों के कागजात मांगे तो मालिकों ने कहा, हम अभय सिंह के जानने वाले हैं और उनके बुलाने पर आ गए थे। एफआईआर में अभय सिंह के साथ जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव, पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव, बब्लू यादव, पूर्व प्रधान निजामुद्दीन, ग्राम प्रधान बृजलाल यादव, डिंपल सिंह, जीूत कसौधन, चंद्रशेखर राणा, सूरज राणा, फिरोज, परशुराम यादव व अशोक यादव के नाम दर्ज किए गए हैं।
गौरतलब है कि अभय सिंह व खब्बू तिवारी के समर्थकों के बीच पिछले 24 घंटे में दो बार झड़प हो चुकी हैं। पूर्व विधायक अभय सिंह समाजवादी पार्टी से तो आरती तिवारी भाजपा की प्रत्याशी हैं। बुधवार की दोपहर गोसाईगंज विधानसभा के चौरे बाजार रामनगर में आरती तिवारी के समर्थक श्याम जी दुबे की फॉर्च्यूनर गाड़ी का साइड मिरर तोड़ दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ दिया था। इससे पहले मंगलवार को देर रात भी थाना महाराजगंज के कनकपुर के पास भी दोनों पक्षों में झड़प हुई थी। विवाद के बाद सपा प्रत्याशी अभय सिंह व भाजपा समर्थक विकास सिंह ने एक दूसरे हमला करने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें:-गरमपानी: हाईवे पर रसोई गैस की खुल्लम खुल्ला कालाबाजारी, औने पौने दामों पर बेचे जा रहे सिलेंडर
