गाजियाबाद में बीजेपी, सपा, कांग्रेस पर बरसीं मायावती, लगाए यह गंभीर आरोप…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। यूपी विधानसभा चुनाव अब पीक पर है। ऐसे में राजनीतिक रैलियों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बसपा प्रमुख मायावती ने जिले के कविनगर रामलीला मैदान में एक जनसभा की और जनता को संबोधित किया। बीजेपी की नीतियों के कारण बढ़ी महंगाई: मायावती  मंच से जनता को संबोधित करते हुए मायावती …

गाजियाबाद। यूपी विधानसभा चुनाव अब पीक पर है। ऐसे में राजनीतिक रैलियों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बसपा प्रमुख मायावती ने जिले के कविनगर रामलीला मैदान में एक जनसभा की और जनता को संबोधित किया।

बीजेपी की नीतियों के कारण बढ़ी महंगाई: मायावती 

मंच से जनता को संबोधित करते हुए मायावती ने बीजेपी और सपा पर भरपूर वार किया। माया वती ने कहा कि बीजेपी सरकार की जो नीतियों की शैली पूंजीपतियों और आरएसएस को नजरिये को ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं।

उन्होंने कहा कि यहां धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियों के कारण ही देश में बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई बढ़ गई है। इस मौके पर बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस और सपा पर भी वार किया और उनपर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें; काशीपुर: बारिश से अब तक मटर, लाही, आलू की फसल को 80 फीसदी क्षति

संबंधित समाचार