यूपी चुनाव 2022: सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज की पश्चिमी विधानसभा सीट से भरा पर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर गुरूवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा ने उन्हे शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से दूसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इससे …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर गुरूवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा ने उन्हे शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से दूसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाती सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इससे पहले 2017 में जीत हासिल कर क्षेत्र में पहली बार कमल खिलाया था। 2017 में इलाहाबाद पश्चिम में कुल 43.04 प्रतिशत वोट पड़े थे।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के रिचा सिंह को 25336 वोटों के मार्जिन से हराया था। सपा ने इस बार छात्र नेता ऋचा सिंह का टिकट काट कर नया उम्मीदवार अमरनाथ मौर्या को सिद्धार्थ नाथ सिंह के मुकाबले में उतारा है। इससे पहले नामांकन दाखिल करने जा रहे सिद्धार्थनाथ सिंह पर हमले की नीयत से काफिले में घुसे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा स्थित उनके कार्यालय पर एक युवक उनकी तरफ तेजी से लपका। वह कुछ हरकत कर पाता कि आसपास मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे दबोच लिया और और पुलिस के हवाले कर दिया। उसे भाजपा का पुराना कार्यकर्ता बताया जाता है। उसके पास से सल्फास की गोलिया और ब्लेड बरामद किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जौनपुर निवासी 26 वर्षीय हिमांशु दुबे नामक सिरफिरा युवक खुदको भाजपा का कार्यकर्ता बताया है। उसके पास सल्फास की गोलियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि युवक का कहना था कि उसका काम नहीं किया गया इसलिए वह आत्महत्या करेगा। उन्होंने सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हमले का खंडन करते हुए उसे बेबुनियाद और भ्रामक खबर बताया है।
उन्होंने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बारिश ने धोए सरसों किसानों के सपने, फूल गिरने से अरमानों पर फिरा पानी

संबंधित समाचार