इटावा: प्रसपा नेता शिवपाल यादव के पार्टी कार्यालय में लटका ताला, इलाके में कयासों का बाजार गर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। इटावा में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यालय पर ताला पड़ा पाया गया। कार्यालय में ताला पड़ा देखकर लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रसपा जिलाध्यक्ष ने कई पदाधिकारियों के साथ कार्यालय पर सामूहिक इस्तीफा दिया था इसी के बाद से …

इटावा। इटावा में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यालय पर ताला पड़ा पाया गया। कार्यालय में ताला पड़ा देखकर लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि बुधवार को प्रसपा जिलाध्यक्ष ने कई पदाधिकारियों के साथ कार्यालय पर सामूहिक इस्तीफा दिया था इसी के बाद से कार्यालय पर ताला लटक रहा है।

बता दें कि जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव से चाचा शिवपाल का टकराव हुआ था तब सबसे पहले इसी जगह पर शिवपाल सिंह यादव ने अपना पहला कार्यालय खोला था।

शिवपाल की पार्टी में दिख रहा बिखराव

गौरतलब है कि इटावा में 16 दिन के बाद जिले की तीनों सीटों पर मतदान होगा। इसके लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि प्रसपा के कार्यालय में ताला क्यों लग गया। कहीं पार्टी के पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा बीजेपी को वाकओवर देने की प्लानिंग तो नहीं है।

चुनाव में मतदान के समय के आखिरी दौर में इस्तीफा कई सवाल खड़े कर रहा है। जिस तरीके से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को सिर्फ जसवंतनगर में एक सीट दी है उससे पार्टी में बिखराव साफ देखा जा रहा है। अखिलेश यादव की इस हरकत से प्रसपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: देश के 34 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के मामलों, संक्रमण दर में आई कमी: सरकार

संबंधित समाचार