मुरादाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में बुधवार रात खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। राहगीरों ने कार से आग की लपटें निकलती देखी तो अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। दमकलकर्मी शार्ट-सर्किट से आग लगने का दावा कर रहे हैं। घटना सिविल लाइंस कोतवाली की जिगर कॉलोनी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र में बुधवार रात खड़ी कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। राहगीरों ने कार से आग की लपटें निकलती देखी तो अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। दमकलकर्मी शार्ट-सर्किट से आग लगने का दावा कर रहे हैं।

घटना सिविल लाइंस कोतवाली की जिगर कॉलोनी स्थित दमदमा कोठी के पास हुई। यहां के निवासी लाखन वाल्मीकि बुधवार देर रात कार से घर लौटे। सड़क किनारे कार खड़ी करने के बाद वह घर में चले गए। कुछ देर में संदिग्ध परिस्थितियों में कार में आग लग गई।

राहगीरों ने कार से लपटें देखी तो शोर मचाया। कार में सिलेंडर होने की आशंका के कारण सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। शोर होने पर लाखन भी घर से बाहर आ गए। उन्होंने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। दमकलकर्मियों ने जब तक आग बुझाई, तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।

संबंधित समाचार