उन्नाव: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किए 72 लाख रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में आज गुरूवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 72 लाख रूपए बरामद किए है। पुलिस ने बरामद किए गए रूपयों से संबधित अभिलेखों की छानबीन कर रही है। सर्विलांस टीम के मजिस्ट्रेट मो. अरशद व दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने हाइवे स्थित रोडवेज वर्कशॉप मोड़ के …

उन्नाव। जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में आज गुरूवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 72 लाख रूपए बरामद किए है। पुलिस ने बरामद किए गए रूपयों से संबधित अभिलेखों की छानबीन कर रही है। सर्विलांस टीम के मजिस्ट्रेट मो. अरशद व दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने हाइवे स्थित रोडवेज वर्कशॉप मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान वहां एक कार पहुंची तो उसकी तलाशी ली गई। जिसमें अधिकारियों को साठ लाख रुपए बरामद किए है। वाहन में सवार चार लोगों में शुक्लागंज के गंगानगर निवासी चालक राम दुलारे 45 पुत्र मुलई प्रसाद, अचलगंज थाना क्षेत्र के नेवरना गांव निवासी गिरीश तिवारी 45 पुत्र जटाशंकर, दही थाना क्षेत्र के लहिया गांव निवासी देश राज सिंह 48 पुत्र शिवबहादुर सिंह तथा मैदा फैक्ट्री के एकाउंटेंट शहर के शिवनगर मोहल्ला निवासी राहुल दीक्षित पुत्र विनोद शंकर से जब अभिलेख मांगें तो वह कुछ नहीं दिखा सके।

टीम ने उनसे अभिलेख तलब करने के लिए कहा गया है। फैक्ट्री कर्मी ने बताया कि किसानों को रुपये बांटने के लिए ले जाया जा रहा था। दही थाना इंस्पेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि रुपये से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके उससे अभिलेख तलब किए गए हैं। इनकम टैक्स की टीम को बुलवाया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बरामद किए बारह लाख रुपए

सोहरामऊ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिहार निवासी विक्की कुमार को लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर टोल प्लाजा के निकट कानपूर जाने वाले मार्ग की तरफ वाहनों चेकिंग के दौरान एक बिहार प्रान्त की रजिस्ट्रेशन संख्या की कार से 12 लाख रुपये पीछे की सीट से एक बैग के अंदर से बरामद किया। पूछताछ में युवक ने बताया कि यह रुपये एक इंटरप्राइजेज के है जो कानपुर में एक फर्म को देना है। पुलिस ने इनकम टैक्स सूचना दे दी है। एसओ सोहरामऊ अखिलेश तिवारी में बताया आयकर विभाग मामले की जांच करेगा। जो रिपोर्ट मिलेगी उसी हिसाब से अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

संबंधित समाचार