झांसी पुलिस ने मोहित हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने महानगर में पांच दिन पहले हुई हत्या का गुरुवार को खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक-शहर (एसपी-सिटी) विवेक त्रिपाठी ने यहां पुलिसलाइन में पत्रकारों को बताया कि 29 जनवरी की शाम नवाबाद थानाक्षेत्र में जीवनशाह तिराहे पर एक युवक मोहित मिश्रा की गोली …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने महानगर में पांच दिन पहले हुई हत्या का गुरुवार को खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक-शहर (एसपी-सिटी) विवेक त्रिपाठी ने यहां पुलिसलाइन में पत्रकारों को बताया कि 29 जनवरी की शाम नवाबाद थानाक्षेत्र में जीवनशाह तिराहे पर एक युवक मोहित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी ।

हत्यारोपी विनय नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाहनों के आपस में टकराने के कारण मोहित और विनय में विवाद हो गया था और विवाद इतना बढ़ा कि विनय ने माेहित को गोली मार दी। गोलीबारी की यह पूरी घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी । पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी खोज शुरू की और आज उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: भाजपा विधायक नहीं कर सके पांच साल में कोई ऐसा विकास कार्य जो जनता के बीच जा सकें

संबंधित समाचार