शाहजहांपुर: आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत
शाहजहांपुर,अमृत विचार। अचानक बदले मौसम के कारण हो रही बारिश के बीच बृहस्पतिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी निजाकत खां (65) की मौत हो गई। बिजली की चपेट में आकर निजाकत का घोड़ा भी बुरी तरह झुलस गया। निजाकत की मौत से परिवार में शोक छा गया। मृतक निजाकत के चचेरे भाई …
शाहजहांपुर,अमृत विचार। अचानक बदले मौसम के कारण हो रही बारिश के बीच बृहस्पतिवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी निजाकत खां (65) की मौत हो गई। बिजली की चपेट में आकर निजाकत का घोड़ा भी बुरी तरह झुलस गया। निजाकत की मौत से परिवार में शोक छा गया।
मृतक निजाकत के चचेरे भाई जावेद ने बताया कि निजाकत घोड़े के लिए बरसीम लेने खेत पर गए हुए थे। बारिश से बचाव के लिए वह हाथ में छाता लिए थे। इस दौरान बिजली कड़की और उनके ऊपर गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साथ में वह भी था, लेकिन दूरी होने के कारण वह बच गया।
सूचना पाकर कानूनगो और लेखपाल मृतक के परिवार से मिले। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। बिजली गिरने से निजाकत के परिवार में शोक छा गया।
यह भी पढ़ें-
