Meteorological Department: बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने बढ़ाई गलन, देखें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शीतलहर के चलते गुरुवार को भी लोगों को भीषण ठंड से राहत नहीं मिल सकी। राजधानी में सुबह अलग अगल क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से गलन रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तेज हवाओं से मौसम ठंडा बना रहा। शाम होते होते फिर छिटपुट बारिश ने एक बार …

लखनऊ। शीतलहर के चलते गुरुवार को भी लोगों को भीषण ठंड से राहत नहीं मिल सकी। राजधानी में सुबह अलग अगल क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से गलन रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर तेज हवाओं से मौसम ठंडा बना रहा।

शाम होते होते फिर छिटपुट बारिश ने एक बार फिर रुख किया। इसके चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी प्रदेशभर के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा हल्का व मध्यम कोहरा भी पड़ सकता है।

गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश भर में सबसे कम तापमान इटावा में 5.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान झांसी में 28.9 डिग्री सेल्सियस और चुर्क में 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को गरज और चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी है। साथ ही पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। साथ ही हल्का कोहरा भी सुबह के समय देखा जा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी, हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। दिन के समय मौसम में गलन के साथ ठिठुरन महसूस की जा सकती है।

पढ़ें- UP Elections 2022: आज गोरखपुर से सीएम योगी भरेंगे नामांकन

यूपी में मौसम ने अचानक मिजाज बदला। सुबह से तेज हवा ने सर्दी बढ़ा दी। कई जगह बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिरे। ओले गिरने से फूल वाली फसलों को नुकसान हुआ है। इसमें सरसों, आलू, चना, मसूर की फसल शामिल है। जबकि गन्ना व गेहूं को बारिश से फायदा हुआ है। सीतापुर, लखीमपुर, रायबरेली, सुलतानपुर और बहराइच में सुबह से तेज हवा से सर्दी बढ़ गई। कई जगह बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिरे।

सीतापुर राजमार्ग पर तो कई किलोमीटर तक ओले की चादर जैसी बिछ गई। बर्फीली हवा पूरे दिन चलीं। लोग ठंड से ठिठुरते रहे। श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा और अमेठी में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई। बलरामपुर में दिनभर तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अयोध्या में गुरुवार को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन दिन में सात किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलती रही। धूप निकली तो अवश्य, लेकिन प्रभावशाली नहीं रही।

इस वजह से वातावरण में ठंड भी बनी रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर शुक्रवार व शनिवार को दिखाई देगा। दोनों दिन बारिश के साथ ही तेज गति से हवा चलने की अनुमान है।

संबंधित समाचार