पिछले 24 घंटे में देश में लगे 55 लाख से अधिक कोविड टीके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देश भर में 55 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 168.47 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 55 लाख 58 हजार 760 कोविड टीके …

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में देश भर में 55 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 168.47 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 55 लाख 58 हजार 760 कोविड टीके लगाये गये हैं।

इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 168 करोड़ 47 लाख 16 हजार 068 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 49 हजार 349 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 14 लाख 35 हजार 569 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 3.42 प्रतिशत है।

दैनिक संक्रमण दर 9.27 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 46 हजार 674 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ एक लाख सात हजार 414 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.39 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 16 लाख 11 हजार 666 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73.58 करोड़ कोविड परीक्षण किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-

पुणे में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहा, पांच मजदूरों की मौत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता