Road Traffic: फिल्म सिटी के फ्लाइओवर के पास लगा लंबा जाम, पब्लिक को करना पड़ा मुश्किलों का सामना…
गौतम बुध्द नगर। नोएडा में फिल्म सिटी के फ्लाइओवर के पास सुबह 11 बजे ट्रक खराब होने से दलित प्रेरणा स्थल से लेकर लंबा ट्रैफिक जाम लगा जिस कारण काम पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम को हटाने मे लग गए। यातायात …
गौतम बुध्द नगर। नोएडा में फिल्म सिटी के फ्लाइओवर के पास सुबह 11 बजे ट्रक खराब होने से दलित प्रेरणा स्थल से लेकर लंबा ट्रैफिक जाम लगा जिस कारण काम पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम को हटाने मे लग गए।
यातायात अलर्ट
राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सामने (DND टोल की और जाने वाला मार्ग) ट्रक खराब हो जाने के कारण यातायात धीमी गति से चल रहा है।
यातायात कर्मी यातायात सामान्य बनाने में लगे है।
यातायात हेल्पलाइन न0-9971009001@CP_Noida @dcptrafficnoida @Uppolice @noidapolice pic.twitter.com/M1rAGjntyf— Noida Traffic Police (@noidatraffic) February 4, 2022
नोएडा पुलिस ने ट्विट के जरिए दी जानकारी
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जाम को देखते हुए ट्विट किया और लोगों को अलर्ट किया। पुलिस ने ट्विट करके बताया कि राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सामने (DND टोल की ओर जाने वाला मार्ग) पर ट्रक खराब होने के कारण जाम लगा है जिसे समान्य करने में ट्रैफिक पुलिस लगी है। ट्रैफिक पुलिस ने हैल्पलाइन न-9971009001 भी जारी किया है।
