मुरादाबाद : घर में घुसकर जेठ ने विधवा से किया दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने डीआईजी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर में घुसकर जेठ ने विधवा के साथ दुराचार करने की कोशिश की। विरोध करने पर जेठ ने उस पर जान लेवा हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह से महिला को बचाया। पीड़िता की शिकायत पर डीआईजी ने कटघर पुलिस को जांच के आदेश दिए …

मुरादाबाद, अमृत विचार। घर में घुसकर जेठ ने विधवा के साथ दुराचार करने की कोशिश की। विरोध करने पर जेठ ने उस पर जान लेवा हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह से महिला को बचाया। पीड़िता की शिकायत पर डीआईजी ने कटघर पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

कटघर थाना क्षेत्र के इस्लानगर करुला निवासी एक महिला ने डीआईजी को पत्र दिया। महिला का कहना था कि कुछ माह पहले उसके पति का इंतकाल हो गया है। इसके बाद वह अपनी तीन साल की बेटी के साथ रह रही है। महिला के अनुसार पति की मौत के बाद जेठ उस पर बुरी नीयत रखने लगा। आरोप है कि एक दिन वह घर में अकेली थी तभी जेठ मौका पाकर आ गया और बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोप है कि उसने दुराचार करने का प्रयास किया।

महिला ने बचाव के लिए शोर मचाया तो जेठ ने जानलेवा हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर पड़ोसियों ने उसे बचाया। इस संबंध में उसने कटघर थाने में तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़िता की शिकायत पर डीआईजी ने कटघर थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : युवती ने फोन कर मांगे 10 हजार रुपये, न देने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

संबंधित समाचार