अयोध्या: 90 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले बूथों के अध्यक्ष व सचिव होगें सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पहल शुरू की गई है। इसके तहत नब्बे प्रतिशत से अधिक मतदान कराने  वाले स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितीश कुमार की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को इस बाबत पत्र भी जारी किया गया है। …

अयोध्या। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पहल शुरू की गई है। इसके तहत नब्बे प्रतिशत से अधिक मतदान कराने  वाले स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्ष, सचिव व सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितीश कुमार की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को इस बाबत पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि आगामी 27 फरवरी 2022 को विधानसभा निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा से वोट पड़े इसके लिए जागरूकता अभियान में सहभागी बने।

जिले के सभी स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्ष, सचिव व सदस्य पूरे मनोयोग से मतदाता जागरूकता कार्य में लग जाएं और स्वयं एवं समूह के सदस्यों के साथ मिलकर सभी मतदाताओं के घरों में जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर मतदान के लिए जागरूक करते हुए मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें। डीएम के पत्र के अनुसार 90 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले बूथों के स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष, सचिवों एवं सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर जनपद स्तर पर सम्मानित भी किया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-युद्ध में जाने से पहले इस मंदिर में शीश नवाना नहीं भूलते सेना के जवान, सैन्य अफसर भी टेकते हैं माथा

संबंधित समाचार