15 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, रिमांड पर
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में कोतवाली पुलिस ने नई अनाज मंडी की एक फर्म से मूंग मंगवा कर 15 लाख 50 हजार का भुगतान नहीं करने पर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई राकेश लांबा ने बताया कि जयपुर निवासी विजय साबू और उसके पुत्र मोहित को प्रोडक्शन वारंट के …
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में कोतवाली पुलिस ने नई अनाज मंडी की एक फर्म से मूंग मंगवा कर 15 लाख 50 हजार का भुगतान नहीं करने पर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई राकेश लांबा ने बताया कि जयपुर निवासी विजय साबू और उसके पुत्र मोहित को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर जयपुर जेल से पूछताछ के लिए लाया गया है।आज अदालत में पेश करने पर एक दिन का रिमांड मिला है।
स्थानीय नई अनाज मंडी में फार्म नेशनल एग्रो फूड के संचालक विनय कुमार ने 29 जुलाई 2021 को विजय और मोहित की फर्म साबू सुपर एडिबल प्रोडक्ट लिमिटेड जयपुर पर 15 लाख 50 हजार का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था।
पिता-पुत्र ने अपनी फैक्ट्री के लिए पिछले वर्ष फरवरी मार्च महीने में विनय कुमार की फर्म से मूंग का माल मंगवाया था और बाद में भुगतान नहीं किया।
जांच अधिकारी ने बताया कि पिता पुत्र पर जयपुर तथा प्रदेश के कई इलाकों में व्यापारियों से इसी प्रकार माल मंगवा कर भुगतान नहीं करने के आरोप में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जयपुर के करीब 20 व्यापारियों ने एक साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में मामला दर्ज करवाया था।
ये भी पढ़ें-
बरेली: नानी के घर से धेवती फरार, पांच लोगों पर नामजद रिपोर्ट
