रामुपर: 660 नशीली गोलियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर,अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने 660 नशीली गोलियों के साथ दो लोगों को पकड़ने के जेल भेजा है। जबकि इसका सरगना खुलेआम घूम रहा है। उसने पुलिस से साठ गांठ कर रखी है। शहर भर में नशीली गोलियों को बेचने का धंधा तेजी से चल रहा है। लेकिन सिविल लाइन पुलिस ऐसे लोगों पर …
रामपुर,अमृत विचार। सिविल लाइन पुलिस ने 660 नशीली गोलियों के साथ दो लोगों को पकड़ने के जेल भेजा है। जबकि इसका सरगना खुलेआम घूम रहा है। उसने पुलिस से साठ गांठ कर रखी है।
शहर भर में नशीली गोलियों को बेचने का धंधा तेजी से चल रहा है।
लेकिन सिविल लाइन पुलिस ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला विष्णु विहार में नशे का धंधा जोरों से चल रहा है। एक सरकारी कर्मचारी का बेटा लोगों को नशीली दवाएं अधिक रुपयों में बेचता है। सुबह से लेकर रात तक पुरानी कालोनी के खाली पड़ी जगह पर लोग उससे दवाए लेने आते हैं।
लेकिन पुलिस खानापूर्ति के नाम पर एक दो आरोपियों को पकड़ने के बाद जेल भेज देती है। उसी के चलते शुक्रवार रात को सिविल लाइन पुलिस ने हेमंत पुत्र हीरालाल निवासी किटप्लाई रोड विष्णु विहार, मनोज पुत्र माधो प्रसाद निवासी पुरानी कॉलोनी थाना सिविल लाईन को ज्वालानगर तिराहे से गिरफ्तार किया।
उनके कब्जे से 660 गोली एल्प्रासेफ बरामद हुईं। दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उनका चालान कर दिया। जबकि पुलिस सरगना को नहीं पकड़ रही है। कई बार मोहल्लेवासी पुलिस से भी शिकायत कर चुके है लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि सरगना ने पुलिस से साठ गांठ कर रखी है।
ये भी पढ़ें-
