लखनऊ: मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, लड़कियों को नशे का इंजेक्शन देकर भेजा जाता था ग्राहक के पास, 14 गिरफ्तार
लखनऊ। गोमती नगर में पुलिस ने नशे का इंजेक्शन देकर युवतियों से जबरन देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वहीं पकड़े गये गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह से बतौर ग्राहक राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में कई नामी-गिरामी सफेदपोश लोग जुड़े हुए थे। जिनमें कई …
लखनऊ। गोमती नगर में पुलिस ने नशे का इंजेक्शन देकर युवतियों से जबरन देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वहीं पकड़े गये गिरोह के सदस्यों से पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह से बतौर ग्राहक राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में कई नामी-गिरामी सफेदपोश लोग जुड़े हुए थे। जिनमें कई बिल्डर, व्यापारी, नेता आदि शामिल थे। ज्ञात हो कि गोमती नगर के विरामखंड में संचालित पीकेजी मसाल पार्लर में लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने वाले गैंग के 6 सदस्यों व देह व्यापार में लिप्त 8 युवतियों व महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
व्हाट्स एप से संचालित होता था व्यापार
पुलिस की पूछताछ में गिरोह के सरगना कानपुर निवासी अनिल प्रजापति ने बताया कि इस देह व्यापार का संचालन सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाता था। पार्लर के संपर्क नंबर पर कॉल करने के बाद संबंधित व्यक्ति को व्हाट्स एप के माध्यम से लड़कियों की फोटो भेजी जाती थीं। पसंदीदा लड़की के बुक होने पर उसे कार से निर्धारित पते पर पहुंचाया जाता था। इसके बाद ग्राह द्वारा उसकी कार से वापस पार्लर तक पहुंचाने का काम शुरू किया जाता था। पेमेंट भी ऑनलाइन ही ली जाती थी।
नशे का इंजेक्शन देकर बना लिया जाता था एमएमएस
पुलिस ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग शहरों के रहने वाले हैं। दरअसल हरियाणा, बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाया जाता था और नशे का इंजेक्शन देकर उनका एमएमस बना लिया जाता था। इसके बाद लोक लाज का भय देकर व बार-बार ड्रग्स देकर लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराया जाता था।
बना दिया था ड्रग्स का लती, मना करने पर कमरे में बंद कर देते थे
पता चला है कि गिरोह से जुड़ी लड़कियों को ड्रग्स का आदी बना दिया गया था। अगर कोई लड़की देह व्यापार करने से मना करती तो उसे ड्रग्स नहीं दिया जाता था और नशे की तड़प में छटपटाते हुए कमरे में बंद कर दिया जाता था। नशे की तलब में भी लड़कियों को ग्राहकों के पास जाना पड़ता था।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश के कंप्रेसर वाले बयान पर योगी के मंत्री का पलटवार, कहा- पहले जनता के बीच जाकर गर्म तो हो जाओ
