अलीगढ़: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, बाल-बाल बचे यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में रामघाट-कल्याण मार्ग पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार पलटते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गई। आसपास के लोगों ने कार सवार दोनों लोगों को बाहर निकाला। …

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में रामघाट-कल्याण मार्ग पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे कार पलटते हुए सड़क किनारे झाड़ियों में घुस गई। आसपास के लोगों ने कार सवार दोनों लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि दोनों को कोई चोट नहीं आई। लेकिन, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पास में तालानगरी पुलिस चौकी होने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं मिल सकी।

पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बिजौली निवासी किसान राजू सिघल यहां शताब्दी नगर में रहते हैं। ऐसे में रोजाना अलीगढ़ से गांव जाना-आना होता है। गुरुवार रात राजू अपनी स्विफ्ट कार से मित्र टीटू के साथ अलीगढ़ आ रहे थे। राजू खुद कार चला रहे थे। रामघाट-कल्याण मार्ग पर डीपीएस के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने करीब सवा नौ बजे किसी अन्य वाहन ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर में टकरा गई। इसके बाद कार पलटते हुए सड़क किनारे आ गई।

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और कार में फंसे दोनों लोगों को मशक्कत करके बाहर निकाला। राजू व टीटू सकुशल थे। लेकिन, कार क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। हादसे के बाद राजू कार को वहीं छोड़कर घर चले आए। बगल में ही तालानगरी चौकी भी थी, मगर पुलिस को जानकारी नहीं हो सकी। रात में एक राहगीर ने कार को क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद महुआखेड़ा व क्वार्सी थाने की लैपर्ड ने कार की तलाश ली और उसे ग्रेट वैल्यू माल चौकी पर ले आए। यहां शुक्रवार दोपहर में राजू कार को ले गए। महुआखेड़ा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। मालिक उसे ले गया है। किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी कैंट स्टेशन पर कल से कीजिए फ्री में चार पहिया वाहन की पार्किंग

संबंधित समाचार