आधे घंटे तक बादलों में घिरा रहा डॉ. दिनेश शर्मा का हेलीकॉप्टर, टला बड़ा हादसा
लखनऊ। विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से औरैया जा रहे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का हेलीकॉप्टर बादलों में घिर गया। जिसकी वजह से पायलट को निर्धारित स्थान तक पहुंचने के लिए करीब आधा घंटे तक हवा में रहना पड़ा। बादलों के छंटने के बाद ही हेलीकॉप्टर आगे बढ़ सका। तब पायलेट ने राहत …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से औरैया जा रहे उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का हेलीकॉप्टर बादलों में घिर गया। जिसकी वजह से पायलट को निर्धारित स्थान तक पहुंचने के लिए करीब आधा घंटे तक हवा में रहना पड़ा। बादलों के छंटने के बाद ही हेलीकॉप्टर आगे बढ़ सका। तब पायलेट ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को डा. शर्मा को औरैया जिले के बिधूना विधान सभा क्षेत्र में क्षेत्र के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करना था।हेलीकाप्टर से आगमन व प्रस्थान का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। लेकिन, उड़ान के दौरान कानपुर देहात व औरैया सीमा के बीच हेलीकॉप्टर तकरीबन 30 मिनट तक बादलों में घिर गया और दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा। किसी तरह से लखनऊ वापसी हो सकी।
इस बात की जानकारी होते हुए भाजपाइयों में खलबली मच गई। हालांकि पायलेट ने सही सलामत हेलीकॉप्टर को हेलीपैड पर उतार लिया। इसके बाद भाजपा नेता सामान्य हो सके। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर ज्यादा देर तक बादलों में फंसा रहता तो हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: बर्फ से लदे पेड़ गिरने से बढ़ी परेशानी, मार्ग खोलने में जुटे नैनीताल पुलिस के जवान
