उन्नाव: दर्दनाक सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। शुक्रवार रात करीब 9 बजे उन्नाव सफीपुर मार्ग पर रात्रि गश्त कर रही 112 पीआरवी 2908 वाहन पर वजीरगंज गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर पलट गया। PRV  सवार महिला आरक्षी रीता कुशवाहा , शशि कला यादव , कृष्णेन्द्र चंद्र यादव व PRV चालक आनंद वाहन में दब गए। चीकू कार्टून चीख-पुकार सुनकर …

उन्नाव। शुक्रवार रात करीब 9 बजे उन्नाव सफीपुर मार्ग पर रात्रि गश्त कर रही 112 पीआरवी 2908 वाहन पर वजीरगंज गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर पलट गया। PRV  सवार महिला आरक्षी रीता कुशवाहा , शशि कला यादव , कृष्णेन्द्र चंद्र यादव व PRV चालक आनंद वाहन में दब गए। चीकू कार्टून चीख-पुकार सुनकर राहगीरों के अलावा ग्रामीणों की भीड़ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई ग्रामीणों ने आनन-फानन जेसीबी बुलाकर पुलिस वाहन से कंटेनर को हटाने की जद्दोजहद शुरू की।

सूचना पर सफीपुर कोतवाली पुलिस के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए । काफी जद्दोजहद के बाद कंटेनर को हटाकर पुलिस कर्मियों को वाहन से बाहर निकाला गया। इस दौरान पुरुष आरक्ष कृष्णेंद्र चंद्र यादव, महिला आरक्षी रीता कुशवाहा व शशिकला यादव की मौत हो चुकी थी। वहीं चालक आनंद को आनन-फानन एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर होने पर घायल को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

हादसे की सूचना पर एसपी उन्नाव दिनेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की ।। एसपी उन्नाव ने सीओ सफीपुर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं सड़क हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। SP दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, 1 पुलिसकर्मी घायल हुआ है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

पढ़ें- मुख्यमंत्री को वापस भेजा जाएगा उत्तराखंड : अखिलेश यादव

संबंधित समाचार