नाका पुलिस ने दाल व्यापारी की कार से पकड़ा 6.72 लाख नगद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव आयोग ने 50 लाख रुपये से अधिक नगद लेकर चलने पर रोक लगा दी है। इसे लेकर प्रत्येक थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नाका पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव आयोग ने 50 लाख रुपये से अधिक नगद लेकर चलने पर रोक लगा दी है। इसे लेकर प्रत्येक थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नाका पुलिस ने शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक दाल व्यापारी की कार से 6 लाख 72 हजार रुपये नगद बरामद किये हैं।

मामले की जानकारी देते हुए नाका कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान कार को रोका गया। कार की पिछली सीट से 6 लाख 72 हजार रुपये नगद बरामद हुए। कार चालक व्यापारी मनु अग्रवाल कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। मनु अग्रवाल ने बताया उसकी हजरतगंज में दाल का थोक का व्यापार है।

पढ़ें- हिजाब को शिक्षा के रास्ते में लाकर बेटियों का भविष्य छीना जा रहा है- राहुल गांधी

संबंधित समाचार