फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी पर बोले जावेद अख्तर, कहा- अभी फॉर्मल इन्विटेशन भेजा जाना बाकी…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये जोड़ी लगभग चार साल से साथ है। शादी 21 फरवरी 2022 को होने जा रही है। शादी जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के खंडाला स्थित फार्महाउस में होगी, जो काफी बड़ा है। जावेद अख्तर ने बताया कि अभी फॉर्मल इन्विटेशन …

मुंबई। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये जोड़ी लगभग चार साल से साथ है। शादी 21 फरवरी 2022 को होने जा रही है। शादी जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के खंडाला स्थित फार्महाउस में होगी, जो काफी बड़ा है।

जावेद अख्तर ने बताया कि अभी फॉर्मल इन्विटेशन भेजा जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि शादी वेडिंग प्लानर्स द्वारा की जा रही है। महामारी की स्थिति को देखते हुए बड़े पैमाने पर कुछ नहीं किया जा सकता है। कुछ ही लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि हमने देखा है कि शिबानी दांडेकर जावेद अख्तर और शबाना अजमी के काफी करीब हैं। उन्होंने कहा कि वह एक “बहुत अच्छी लड़की” है और परिवार उसे बहुत प्यार करता है। शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर पहली बार एक टीवी शो में मिले थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और ये दोस्ती जल्द ही प्यार में तब्दील हो गई।

 

संबंधित समाचार