Olympic Games Beijing 2022 : कौन है कश्मीर का आरिफ खान? जिसने चीन में फहराया तिरंगा…देखें अद्भुत तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। भारतीय स्कीयर आरिफ खान ने शुक्रवार को बीजिंग में 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में तिरंगा फहराया। लाल रंग की जैकेट पहने आरिफ खान उद्घाटन समारोह में भारतीय झंडा लिए हुए थे, उनके साथ कुछ सहयोगी स्टाफ भी था। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 31 वर्षीय आरिफ बीजिंग ओलंपिक खेलों में एकमात्र भारतीय …

बीजिंग। भारतीय स्कीयर आरिफ खान ने शुक्रवार को बीजिंग में 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में तिरंगा फहराया। लाल रंग की जैकेट पहने आरिफ खान उद्घाटन समारोह में भारतीय झंडा लिए हुए थे, उनके साथ कुछ सहयोगी स्टाफ भी था। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले 31 वर्षीय आरिफ बीजिंग ओलंपिक खेलों में एकमात्र भारतीय एथलीट हैं। वह स्लैलम और जाइंट स्लैलम इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Image

31 वर्षीय आरिफ खान को उनके पिता ने चार साल की उम्र में स्कीइंग के लिए पेश किया था और 14 साल पहले 18 साल की उम्र में पेशेवर खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने 127 अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनके पिता 1980 के दशक से कश्मीर के गुलमर्ग में एक टूर कंपनी और स्की उपकरण की दुकान चलाते हैं।

आरिफ खान ने दिसंबर में मोंटेनेग्रो में 14वें स्थान पर रहने के साथ विशाल स्लैलम के लिए क्वालीफाई किया। उनका लक्ष्य बीजिंग में दोनों स्पर्धाओं के शीर्ष 30 में क्वालीफाई करना है। आरिफ खान, शीतकालीन खेलों में दो अलग-अलग स्पर्धाओं के लिए सीधे क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।

Image

साल 2002 में आरिफ ने 12 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्कीइंग का गोल्ड मेडल जीता। 16 साल की उम्र में आरिफ ने जापान में आयोजित जूनियर इंटरनेशनल स्कीइंग फेडरेशन के इवेंट में शिरकत की। साल 2011 में उत्तराखंड में आयोजित दक्षिण एशियाई शीतकालीन खेलों में आरिफ ने अपने प्रदर्शन से काफी सुर्खियां बटोरीं। उस एशियाई खेलों के दौरान आरिफ ने स्लैलमम और जाइंट स्लैलम स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीते थे।

Image

आरिफ ने दुबई में ओलंपिक क्वालिफायर में अल्पाइन स्कीइंग स्लैलम श्रेणी में अपना कोटा हासिल करने के एक महीने बाद पिछले साल दिसंबर में मोंटेनेग्रो में आयोजित एक प्रतियोगिता के जरिए ज्यांट स्लैलम का कोटा पक्का किया। इसके साथ ही 31 साल के आरिफ शीतकालीन ओलंपिक के दो स्पर्धाओं में सीधे कोटा स्थान हासिल करने वाले पहले भारतीय बने।

Image

बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने शीतकालीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आरिफ खान की सराहना की। अभिनव बिंद्रा ने कहा, ‘कश्मीर से ओलंपिक तक! बीजिंग 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र एथलीट आरिफ खान को देखकर वाकई गर्व महसूस होता है। कश्मीर के अल्पाइन स्कीयर आरिफ खान ने स्लालम और जाइंट स्लालम के लिए दो इवेंट में क्वालिफाई किया है। उनकी पहली इवेंट 13 को और दूसरी 16 फरवरी को है। बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों का उद्घाटन समारोह 4 फरवरी को नेशनल स्टेडियम में हुआ, जिसे बर्ड्स नेस्ट के रूप में भी जाना जाता है।

Image

बता दें कि भारत ने एक कोच, एक तकनीशियन और एक टीम मैनेजर सहित छह सदस्यीय दल बीजिंग भेजा है। आरिफ खेलों के एक ही चरण में दो स्पर्धाओं के लिये क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय हैं और उनकी स्पर्धाएं 13 और 16 फरवरी को होंगी। बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में उद्घाटन समारोह में भारतीय दल 23वें नंबर पर उतरा।

Image

वहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक उसी राष्ट्रीय स्टेडियम (बर्ड नेस्ट) में उद्घाटन समारोह के लिए पहुंचे, जहां 2008 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का उद्घाटन हुआ था।

Winter2

अमेरिका और यूरोप के कई देशों के विरोध के बाद भी उद्घाटन समारोह में कई वैश्विक नेताओं ने भाग लिया। इसमें सबसे उल्लेखनीय नाम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का है। यूक्रेन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच पुतिन ने समारोह से पहले दिन में शी के साथ निजी तौर पर मुलाकात की।

Winter 5

भारत ने गुरुवार को घोषणा की कि बीजिंग में भारतीय दूतावास के मामलों के प्रमुख 2022 शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन या समापन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि चीन ने गलवान घाटी झड़प में शामिल सैन्य कमांडर को इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का मशाल धारक बनाकर सम्मानित किया है।

Image

इन राजनीतिक मुद्दों के साये में चीन ने अपनी सांस्कृतिक झलक का प्रदर्शन किया। आधिकारिक समारोह से पहले, नर्तकियों ने विभिन्न प्रकार के रंगीन सफेद स्नोसूट में मनोरंजन किया। इस दौरान लोगों ने खेलों के शुभंकर बिंग ड्वेन ड्वेन (पांडा) के साथ मस्ती की।

Winter6

आपको बता दें कि 20 फरवरी तक चलने वाले इस इवेंट में चीन, अमेरिका, भारत सहित 91 देश शिरकत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Under-19 World Cup : ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को दो विकेट से हराया, टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर खत्म किया अपना सफर

संबंधित समाचार