ग्वालियर में गांजा तस्करी मामले में महिला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध मादक पदार्थो को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत एक महिला को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित रसूलपुर में गांजा बैचते हुए एक महिला का वीडियो प्राप्त हुआ। इस मामले में तत्काल कदम उठाते …

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध मादक पदार्थो को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत एक महिला को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित रसूलपुर में गांजा बैचते हुए एक महिला का वीडियो प्राप्त हुआ। इस मामले में तत्काल कदम उठाते हुए पुलिस की टीम ने कल महिला को पकड़कर उसके घर की तलाशी ली।

एक थैले में 01 किलो 230 ग्राम गांजा पाया गया। गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 12 हजार रूपये है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें-

पालघर: महिला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

संबंधित समाचार