बाराबंकी: चौकीदार को बंधक बनाकर 15 लाख का तार उठा ले गए बदमाश
बाराबंकी। शुक्रवार की रात सतरिख थानाक्षेत्र में बनाए गए बिजली विभाग के गोदाम से बदमाश गोदाम के चौकीदार को बंधक बनाकर 15 लाख रुपए से अधिक की कीमत का तार उठा ले गए। सूचना पाकर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है। …
बाराबंकी। शुक्रवार की रात सतरिख थानाक्षेत्र में बनाए गए बिजली विभाग के गोदाम से बदमाश गोदाम के चौकीदार को बंधक बनाकर 15 लाख रुपए से अधिक की कीमत का तार उठा ले गए। सूचना पाकर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीर कैद हुई है।
फतेहाबाद में बिजली विभाग के रखे हैं बेशकीमती तार
बिजली विभाग में कोतवाली नगर के फतेहाबाद में गोदाम बना रखा है। जहां करोड़ों रुपए के बेशकीमती तार रखे हुए हैं। शुक्रवार की रात 9 बदमाश इस गोदाम में पहुंचे और चौकीदार को बंद कर दिया। इसके बाद वे अपने साथ लाए वाहन में 12 बंडल तार पंच कंडक्टर के तथा 2 टन लाइन खींचने के तार उठा ले गए। अयोध्या के मुख्य अभियंता बिजली ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें: राजनाथ ने कांग्रेस पर किया तीखा प्रहार, कहा- सेना की वीरता पर सवाल उठाने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगी जनता
