गोरखपुर की सभी सीटों पर बसपा के प्रत्याशी घोषित, सीएम योगी से मुकाबला करेंगे शमसुद्दीन
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी ने जिले की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रोचक बात यह है कि अब शहर विधानसभा क्षेत्र में सीएम योगी के मुकाबले में वर्ष 2011 में नगर निगम के पास जानलेवा हमले में पांच गोलियां खाकर चर्चित हुए ख्वाजा शमसुद्दीन ताल ठोकेंगे। विरोधियों को कड़ी …
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी ने जिले की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रोचक बात यह है कि अब शहर विधानसभा क्षेत्र में सीएम योगी के मुकाबले में वर्ष 2011 में नगर निगम के पास जानलेवा हमले में पांच गोलियां खाकर चर्चित हुए ख्वाजा शमसुद्दीन ताल ठोकेंगे।
विरोधियों को कड़ी टक्कर दे रहे बसपा प्रत्याशी
बता दें कि शुक्रवार को बीजेपी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन के बाद बसपा ने गोरखपुर की सभी नौ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारी तय कर दिया है। बसपा द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक शहर विस क्षेत्र से ख़्वाजा शमसुद्दीन, गोरखपुर ग्रामीण से दारा सिंह निषाद, कैम्पियरगंज से चंद्रप्रकाश निषाद, पिपराइच से दीपक अग्रवाल, खजनी सुरक्षित सीट से विद्यासागर, चौरीचौरा से वीरेंद्र पांडेय, बांसगांव से राम नयन आजाद और चिल्लूपार सीट से राजेंद्र सिंह चुनाव मैदान में विरोधियों को टक्कर देंगे।
जबकि सहजनवां विस सीट पर पहले से घोषित पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह की आपराधिक छवि और दर्जनों मुकदमे होने के चलते उनकी जगह उनकी पत्नी अंजू सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। खास बात यह है कि बसपा द्वारा पिपराइच से घोषित प्रत्याशी दीपक अग्रवाल कभी सीएम योगी के खास हुआ करते थे। जिन्होंने किसी कारणवश कई सालों पहले सीएम योगी का साथ छोड़ दिया था।
बसपा से दो दशकों से जुड़े हैं शमसुद्दीन
जहां तक सीएम के मुकाबले में शहर विधानसभा सीट पर आये ख्वाजा शमसुद्दीन की बात है तो महानगर के जाफरा बाजार निवासी ख्वाजा शमसुद्दीन बसपा से लगभग दो दशकों से जुड़े रहे हैं। वो साल 2000 में बसपा पार्टी से ही पार्षदी का भी चुनाव लड़ चुके हैं। इसके साथ ही महानगर के विभिन्न समस्याओं को लेकर तमाम आंदोलन जनता के लिए करते रहे हैं। साथ ही पार्टी के विभिन्न कैडर पर कार्य करते हुए वर्तमान समय में गोरखपुर मंडल का सेक्टर प्रभार का पद संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बरेली: ‘सारे काम छोड़ दो…सबसे पहले वोट दो’, रैली निकाल कर मतदान के लिए किया जागरूक
