अयोध्या: राहत की सांस लीजिए जनाब… घटी कोरोना के मरीजों की संख्या
अयोध्या। देश में ही नहीं बल्कि अयोध्या जिले में भी कोरोना मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित कमी आई है। पिछले डेढ़ हफ्ते से जारी भारी गिरावट के बीच शुक्रवार को सबसे कम चार मरीज मिले हैं। यही नहीं राहत बात यह है कि कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों में संख्या में बढ़ोतरी देखी जा …
अयोध्या। देश में ही नहीं बल्कि अयोध्या जिले में भी कोरोना मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित कमी आई है। पिछले डेढ़ हफ्ते से जारी भारी गिरावट के बीच शुक्रवार को सबसे कम चार मरीज मिले हैं। यही नहीं राहत बात यह है कि कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों में संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी कर रहा है।
मकर संक्राति से जनपद में कोरोन मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी। प्रतिदिन 100 से ऊपर केस आने के बाद जिला प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचनी शुरू हो गई थी। ऐसे में रोजाना समीक्षा की जाने लगी और वयस्कों के साथ-साथ किशोरों को भी टीकाकरण कराने की अपील की जाने लगी। इधर, मौनी अमावस्या के बाद से कोरोना के मरीजों की संख्या में भारी कमी आई है।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर की सभी सीटों पर बसपा के प्रत्याशी घोषित, सीएम योगी से मुकाबला करेंगे शमसुद्दीन
50 से भी कम केस आने के बाद शुक्रवार को सिर्फ चार ही मरीज पॉजीटिव आए, जबकि 33 मरीजों के ठीक होने का समाचार मिला, जिसके बाद जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या धड़ाम से 115 पर आ गई। यह अयोध्यावासियों के लिए राहत की खबर है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें:-Calcium Deficiency : बच्चों में इन कारणों से हो सकती है कैल्शियम की कमी, लक्षणों को न करें नजरअंदाज…
