बहराइच: सवारियों को ले जा रहा ऑटो खड्ड में गिरा, दो लोग घायल
बहराइच। बस स्टॉप से सवारियों को ले जा रहा ऑटो शुक्रवार को अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इस हादसे में दो सवारी घायल हो गए। खड्ड में गिरने के कारण ऑटो इस समय पानी के बीच पड़ा हुआ है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा निवासी फारूक तेली शुक्रवार को बस स्टॉप से सवारियों को …
बहराइच। बस स्टॉप से सवारियों को ले जा रहा ऑटो शुक्रवार को अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। इस हादसे में दो सवारी घायल हो गए। खड्ड में गिरने के कारण ऑटो इस समय पानी के बीच पड़ा हुआ है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा निवासी फारूक तेली शुक्रवार को बस स्टॉप से सवारियों को लेकर गूढ़ चौराहा जा रहे थे। गूढ़ चौराहा से सभी को लखीमपुर की ओर जाना था। सवारियों को लेकर ऑटो गुदरिया बाबा स्थान के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर आटो खड्ड में पलट गया। आटो खड्ड में होते हुए पानी के बीच चला गया। आटो में सवार जयप्रकाश के परिवार के दो लोग चोटिल हो गए। सभी घायलों का प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। वहीं आटो अभी भी पानी के बीच ही पड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें; स्टालिन की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यपाल को फिर से नीट विरोधी विधेयक भेजने का संकल्प
