अयोध्या: फरवरी में भी नहीं थम रही ठंड, गलन बरकरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इस बार रोजाना बदल रहा मौसम का मिजाज लोगों को चौंका रहा है। फरवरी में भी अभी तक ठंड की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है, जबकि फरवरी में ठंड की रफ्तार मध्यम हो जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक गलन और शीतलहरी का प्रकोप यथावत बना हुआ है। गुरुवार …

अयोध्या। इस बार रोजाना बदल रहा मौसम का मिजाज लोगों को चौंका रहा है। फरवरी में भी अभी तक ठंड की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है, जबकि फरवरी में ठंड की रफ्तार मध्यम हो जाती थी, लेकिन इस बार अभी तक गलन और शीतलहरी का प्रकोप यथावत बना हुआ है।

गुरुवार रात ओलावृष्टि और बारिश के बाद मौसम का मिजाज जस का तस बना हुआ है। शनिवार को भी आसमान पर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान पर कुहासा बना रहा और पूरे दिन लोगों को गलन का अहसास होता रहा। धूप न निकलने से लोगों की दिनचर्या भी काफी प्रभावित हुई। सबसे ज्यादा परेशानी पटरी दुकानदारों को उठानी पड़ी।

बदली भरा मौसम और गलन बनी रहने से दुकानदारी भी प्रभावित हुई। शुक्रवार रात को भी शीतलहरी का प्रकोप तीखा रहा। बारिश के आसार बने लेकिन बरसे नहीं। शनिवार को तो सुबह से ही आसमान पर छाई धुंध बरकरार रही। बीच-बीच में बफीर्ली हवाओं ने भी लोगों की कंपकंपी छुड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। गौरतलब हो कि सर्दी की विदाई से पहले ही यहां सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नदारद हो गई है। गरीब तबके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17.5 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति सामान्य से अधिक रही। 4.2 किमी की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आगामी 24 घंटे में आसमान साफ रहने व सुबह के समय कोहरा छाए रहने के आसार हैं। बर्षा होने की संभावना नही है।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: सपा सरकार में मंत्री रहे शारदा प्रसाद शुक्ला ने थामा भाजपा का दामन

संबंधित समाचार