संभल : युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/अमृत विचार। जुनावई थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि उसने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह पशुओं को चारा डालने गई पत्नी ने शव को देखकर शोर मचाया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग इकठ्ठा …

संभल/अमृत विचार। जुनावई थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि उसने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह पशुओं को चारा डालने गई पत्नी ने शव को देखकर शोर मचाया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गांव बबक्करपुर निवासी 23 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र भगवान सिंह गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर में पूर्व प्रधान के यहां शाम के समय दावत खाने गया था। दाबत खाते समय पड़ोसी गांव लावर निवासी ओमपाल से उसकी किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी, जिसमें मारपीट के दौरान ओमपाल के सिर में चोट लग गई थी, वहां मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया था। राकेश अपनी बाइक को वहीं छोड़कर भाग गया था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसकी बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

शुक्रवार को ओमपाल ने राकेश के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात में किसी समय राकेश कुमार ने अपने दूसरे घर में पहुंचकर बरामदे की छत के कुंडे में रस्सी बांध कर फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह के समय में राकेश की पत्नी रिंकी पशुओं को चारा डालने गई। पति का शव बरामदे के कुंडे में लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। पत्नी की चीख पुकार को सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर इकठ्ठा हो गए। परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिजनों की मांग पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत होने से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। इसको लेकर घर-परिवार एवं आस-पड़ोस के लोगों से उसका वाद विवाद चलता रहता था। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार