हल्द्वानी: गौला बैराज का जलस्तर बढ़ने से खोलना पड़ा गेट नंबर एक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन हुई बारिश के बाद पहाड़ से आ रहे गौला नदी में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण गौला बैराज का गेट नंबर एक खोल दिया है। गुरुवार एवं शुक्रवार को हुई बारिश के कारण गौला नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दो दिन हुई बारिश के बाद पहाड़ से आ रहे गौला नदी में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण गौला बैराज का गेट नंबर एक खोल दिया है।
गुरुवार एवं शुक्रवार को हुई बारिश के कारण गौला नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जल स्तर बढ़ने के कारण गौला बैराज का गेट नंबर एक खोल दिया है। फाटक खोलने के कारण शहर में पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है।

सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता कैलाश बिष्ट ने बताया कि बैराज का फाटक 10 सेंटीमीटर खोला गया है। ताकि पानी के कारण बैराज को कोई नुकसान न हो। यदि और बारिश हुई और जलस्तर बढ़ा तो फाटक को और खोला जाएगा। आपदा के दौरान गौला बैराज के सभी गेट खोलने पड़े थे। ऐसी स्थिति इस बार नहीं है। पानी का जलस्तर इतना नहीं बढ़ा है कि बैराज के अन्य गेट भी खोलने पड़े। उन्होंने बताया कि शनिवार को जल स्तर 610 क्यूसेक तक रहा। यदि बारिश नहीं होती है तो जल्द ही जल स्तर सामान्य हो जाएगा। धीरे-धीरे पानी का जल स्तर घट रहा है एक दो दिन में फाटक बंद कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज