मुरादाबाद : सुबह घना कोहरा और सर्द हवाएं, दोपहर में खिली धूप से मिली राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। लगातार दो दिन बारिश के बाद शनिवार को मौसम ने करवट बदली तो लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह के वक्त घना कोहरा और सर्द हवाओं के कारण शीत लहर का असर दिखा, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। इससे काफी राहत महसूस की गई। मौसम …

मुरादाबाद, अमृत विचार। लगातार दो दिन बारिश के बाद शनिवार को मौसम ने करवट बदली तो लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह के वक्त घना कोहरा और सर्द हवाओं के कारण शीत लहर का असर दिखा, लेकिन दोपहर तक मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। इससे काफी राहत महसूस की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिन मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि कोहरे और शीतलहर का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना है। तापमान अधिकतम 17 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रहा।

महानगर में मौसम लगातार बदलाव हो रहा है। पहले बारिश फिर कोहरा के साथ सर्दी ने लोगों को बेहाल किया था। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ था और धूप निकलने लगी थी। करीब एक बजे तक धूप तेज हो गई थी जिससे लोगों को लगा था कि सर्दी से राहत मिलेगी। धूप में बैठकर लोग सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सर्द हवाओं से लोगों को राहत कम मिली। वहीं जो लोग सुबह गर्म कपड़े पहने थे, दोपहर में निकली धूप के कारण वह कम कपड़े पहने नजर आए।

न्यूनतम तापमान में अभी भी गिरावट है, लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिससे गलन कम होती नहीं दिख रही है। शाम सात बजे तक मौसम काफी सर्द हो गया था और सर्द हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि अगले चार-पांच दिन मौसम साफ रहेगा। तापमान में गिरावट आएगी और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें : आतंकवाद और गुंडागर्दी समाजवादी पार्टी का पर्याय : नड्डा

संबंधित समाचार