कानपुर: तीन उम्मीदवारों ने वापस लिए नाम, 93 प्रत्याशी मैदान में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। विधानसभा चुनाव में कानपुर की 10 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। तीन उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद अब यहां चुनावी समर में कुल 93 उम्मीदवार बचे हैं। सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतपत्रों की छपाई के लिए नमूना मतपत्र राजकीय प्रिंटिग प्रेस भेज …

कानपुर। विधानसभा चुनाव में कानपुर की 10 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। तीन उम्मीदवारों के नाम वापसी के बाद अब यहां चुनावी समर में कुल 93 उम्मीदवार बचे हैं। सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतपत्रों की छपाई के लिए नमूना मतपत्र राजकीय प्रिंटिग प्रेस भेज दिया। करीब चार दिन में मतपत्र छपकर आ जाएंगे। इसके बाद उन्हें प्रेक्षकों की निगरानी में नौबस्ता गल्ला मंडी में ईवीएम में लगाया जाएगा।

नगर की दस सीटों के लिए 136 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। 4० पर्चे जांच में खारिज हो गए थे। इसके बाद 96 उम्मीदवार बचे थे। कल्याणपुर सीट से निर्दलीय सुमन तिवारी, सीसामऊ से दिलीप वाजपेयी और बिल्हौर से रामलखन के नामांकन वापस लेने के बाद 93 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। कानपुर में किदवई नगर, गोविद नगर, आर्यनगर, कैंट, सीसामऊ, कल्याणपुर, बिठूर, बिल्हौर, महाराजपुर, घाटमपुर समेत कुल 10 विधानसभा सीट हैं। उम्मीदवारों की संख्या 15 से कम होने की वजह से इस बार किसी भी विधानसभा सीट पर दो ईवीएम नहीं लगेंगी।

विधानसभा सीट के अनुसार प्रत्याशियों की संख्या

बिल्हौर में 10, कैंट में 12, घाटमपुर में 11, किदवई नगर में 10, महाराजपुर में 13, कल्याणपुर में आठ, गोविद नगर में छह, सीसामऊ में आठ, आर्यनगर में सात और बिठूर विधानसभा सीट में आठ प्रत्याशी मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: शिवपाल यादव ने बर्थडे गिफ्ट के तौर पर मांगा रिकॉर्ड जीत का उपहार

संबंधित समाचार