कुशीनगर: यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह ने भरा नामांकन, इन नेताओं ने भी भरे पर्चे…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। शनिवार को जनपद के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 3 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें तमकुही राज विधानसभा क्षेत्र 331 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं विधानसभा क्षेत्र 333 कुशीनगर से भारतीय जनता पार्टी …

कुशीनगर। शनिवार को जनपद के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 3 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें तमकुही राज विधानसभा क्षेत्र 331 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं विधानसभा क्षेत्र 333 कुशीनगर से भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी पीएन पाठक ने अपना नामांकन दाखिल किया।

वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र पडरौना 330 से अपना नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार 4 एवं 5 फरवरी को दोनों दिन मिलाकर जनपद के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के कुल 4 प्रत्याशियों ने अब तक अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

यह भी पढ़ें: कानपुर: अब क्राइम ब्रांच करेगी फर्जी पासपोर्ट केस की जांच, जानें वजह

संबंधित समाचार