यूपी में कांग्रेस की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार: लल्लू

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने भाजपा की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराध सिर चढ़ बोल रहा है। लूट, डकैती, चोरी, छितौनी आदि घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है। युवा बेरोजगार घूम रहे है, रोजगार मांगने …

कुशीनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने भाजपा की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। अपराध सिर चढ़ बोल रहा है। लूट, डकैती, चोरी, छितौनी आदि घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है। युवा बेरोजगार घूम रहे है, रोजगार मांगने पर लाठी खा रहे है। महिलाओ के साथ जो घटनाए घट रही है पूरा प्रदेश शर्मसार है।

कांग्रेस ने जो घोषणाएं की हैं उन्हें हर हाल में करेंगे पूरा

यक्त बातें शनिवार को नामांकन करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू का मीडिया से रूबरू होते हुआ कहा। उन्होंने कहा कि यूपी में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही। कांग्रेस सरकार बनने पर जो भी घोषणाए की गई है पूरा किया जाएगा। 20 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी, किसानों का कर्जमाफी किया जाएगा। भाजपा की सरकार में अराजकता का माहौल है।

पूंजीपति चला रहे सरकार: लल्लू

पूंजी पति सरकार चला रहे है। अभी विभागों को निजीकरण किया जा रहा है। युवा बेरोजगार घूम रहे है। महिलाओं के साथ जो घटना हुई है पूरा प्रदेश शर्मशार है। अपराध में, गरीबी में, बेरोजगारी में और कुपोषण में प्रदेश एक नंबर पर है। यूपी में का बा सवाल पर अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी में भूख, भ्रष्ट्राचार, लूट, हत्या, बलात्कार बा, बेरोजगारी बा।

किसानों की हत्या करना क्या यही रामराज्य है…

योगी गोरखपुर आ गए हैं अब सही जगह चले जायेंगे। किसानों की हत्या मंत्री के बेटे द्वारा गाड़ी से कुचलकर की गई क्या यही रामराज्य है, हाथरस की बेटी से दुष्कर्म हुआ क्या यही रामराज्य है। नौजवान रोजगार की बात करता है तो लाठी डंडे से पीटकर जेल भेजा जा रहा है। गन्ना किसान अपने गन्ने के मूल्य मांगता है तो दाम के बदले लाठी मिलता है यही रामराज्य है। इस सरकार की कलाई खुल चुकी है। अब भाजपा सरकार जा रही है कांग्रेस की सरकार आ रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: वसंत पंचमी पर अनुराग ठाकुर ने उड़ाई पतंग, कहा- 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी

संबंधित समाचार