फर्रुखाबाद: सड़क हादसे में महिला की मौत, सात लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले से सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां के मऊदरवाजा क्षेत्र में शनिवार को ट्रक और कार में आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई जबकि सात अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार को बचाने में हुआ सड़क हादसा पुलिस ने बताया …

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले से सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां के मऊदरवाजा क्षेत्र में शनिवार को ट्रक और कार में आमने-सामने की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई जबकि सात अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए।

बाइक सवार को बचाने में हुआ सड़क हादसा

पुलिस ने बताया कि कायमगंज-फर्रूखाबाद हाईवे पर ग्राम हरसिंगपुर के निकट तड़के यह सड़क हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक और कार में भिड़ंत हो गयी जिसमें बाइक सवार भी चपेट में आ गया। इस हादसे में दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी नदीम (28), शौकत अली (48), खुशनुमा (40) और उनके बच्चे साकिब और जोया घायल हो गये।

हादसे में बाइक सवार फर्रूखाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर निवासी लालू और सुधीर गुप्ता भी घायल हो गये जिन्हें फर्रूखाबाद के डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान खुशनुमा की मौत हो गयी। मृतक का मायका फर्रूखाबाद कोतवाली के मोहल्ला खैराती खां में था जहां वह परिवार के साथ आ रही थी।

यह भी पढ़ें: वाराणसी: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध केस दर्ज

संबंधित समाचार