बरेली: बाइक से ले जा रहे थे 18.50 लाख, पुलिस ने किए जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। पुलिस और एफएसटी की टीम मॉडल टाउन चौकी के पास शनिवार दोपहर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच टीम ने एक बाइक सवार को रोक लिया। उसके बैग की तलाशी ली तो पुलिस को 18.50 लाख रुपये मिले। बाइक सवार युवक ने बताया कि वह कैंट के भरतौल का रहने वाला है और …

 बरेली,अमृत विचार। पुलिस और एफएसटी की टीम मॉडल टाउन चौकी के पास शनिवार दोपहर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच टीम ने एक बाइक सवार को रोक लिया। उसके बैग की तलाशी ली तो पुलिस को 18.50 लाख रुपये मिले। बाइक सवार युवक ने बताया कि वह कैंट के भरतौल का रहने वाला है और उसका नाम दीपक पाल है।

रुपये पकड़े जाने की सूचना लगने पर इंस्पेक्टर बारादरी नीरज मलिक मौके पर पहुंचे और दीपक पाल से रुपयों से संबंधी दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन शाम तक वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद रुपयों को जब्त कर सीज कर दिया गया।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मामले की सूचना इनकम टैक्स की टीम को दी गई।

जिसके बाद इनकम टैक्स की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अब इनकम टैक्स की टीम दीपक पाल से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: युवक का सिर फोड़ा, कोच व उसके साथियों पर रिपोट दर्ज

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका