Lata Mangeshkar Passes Away: स्वर कोकिला के निधन से सदमे में आया पूरा मनोरंजन जगत, अक्षय कुमार के साथ पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने 92 साल की उम्र में आज दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अपनी आखरी सांसें ली। लता मंगेशकर ने अपने करियर में हजारों गाने गाए, जिनमें फिल्मी गानों से लेकर भक्ति और देशभक्ति से जुड़े गाने भी रहे। आज दुनिया उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि …

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेश्कर ने 92 साल की उम्र में आज दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अपनी आखरी सांसें ली। लता मंगेशकर ने अपने करियर में हजारों गाने गाए, जिनमें फिल्मी गानों से लेकर भक्ति और देशभक्ति से जुड़े गाने भी रहे।

आज दुनिया उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि दे रही है। उनके फैंस उनके निधन की खबर सुनते ही टूट से गए। लता दीदी संगीत की दुनिया की देवी थीं। कई दिग्गज कलाकार से लेकर राजनेती उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर अपने भाव व्यक्त किए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारत रत्न लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति की ओर से ट्वीट किया गया है कि लता जी का निधन ना सिर्फ मेरे लिए, बल्कि लाखों लोगों के लिए दिल तोड़ने वाला है।

विराट कोहली ने दी श्रद्धांजलि

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

अक्षय कुमार ने किया ट्वीट

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से बेहद दुखी हैं। स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि देने के लिए अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया का सहारा लिया और ट्वीट किया।

अभिनेता बोमन ईरानी ने भी स्वर कोकिला लता मंगेशकर को ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दी है।

पढ़ें- Lata Mangeshkar Passes Away: 92 साल की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का हुआ निधन, 29 दिन से अस्पताल में थीं भर्ती…

संबंधित समाचार