अमेरिका में हमलावर ने की दो लोगों की हत्या, बाद में खुद को भी मारी गोली
ब्राउन डियर (अमेरिका)। अमेरिका में मिल्वौकी उपनगर के एक अपार्टमेंट परिसर में एक हमलावर ने दो लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ब्राउन डियर पुलिस प्रमुख पीटर निमर ने कहा, ”रविवार सुबह हुई गोलीबारी में संदिग्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों का मानना है कि …
ब्राउन डियर (अमेरिका)। अमेरिका में मिल्वौकी उपनगर के एक अपार्टमेंट परिसर में एक हमलावर ने दो लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ब्राउन डियर पुलिस प्रमुख पीटर निमर ने कहा, ”रविवार सुबह हुई गोलीबारी में संदिग्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
प्राधिकारियों का मानना है कि यह गोलीबारी किसी घरेलू विवाद के कारण हुई।” उन्होंने कहा कि 26 वर्षीय संदिग्ध ने स्वयं को गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। निमर ने बताया कि गोलीबारी में 31 वर्षीय पुरुष और 23 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई। इसके अलावा 36 वर्षीय व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एक बच्चा भी था, जो हताहत नहीं हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें….महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ऐलान- प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर कैमिला ही बनेंगी ‘क्वीन’
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कहा है कि प्रिंस चार्ल्स के महाराज बनने पर ‘डचेस ऑफ कॉर्नवाल’ कैमिला महारानी होंगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शनिवार को राष्ट्र के नाम अपने ‘प्लेटिनम जुबली’ संदेश में कैमिला का समर्थन किया और शाही घराने के भविष्य को आकार दिया।
ये भी पढ़ें : माइकल एवेनाटी को धोखाधड़ी मामले में ठहराया गया दोषी
