UP Election 2022: चुनाव में गड़बड़ी करने वाले 32 हजार लोगों की पुलिस ने की पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर 32 हजार लोगों को चिन्हित किया गया है। पुलिस इन लोगों का 107-16 के तहत नोटिस देने के बाद चालान करेगी। चिंहित किए गए लोगों के घर-घर जाकर पुलिस उन्हें हिदायत …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर 32 हजार लोगों को चिन्हित किया गया है। पुलिस इन लोगों का 107-16 के तहत नोटिस देने के बाद चालान करेगी।

चिंहित किए गए लोगों के घर-घर जाकर पुलिस उन्हें हिदायत दे रही है। ऐसे लोगों को चुनाव के दिन अपना मतदान देने के बाद सीधे घर जाने के निर्देश दिए गए हैं। बेवजह इधर उधर भ्रमण करने पर कार्यवाही की हिदायत की गई है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों की सूची भी तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस हाल में जिलाबदर किए गए आरोपितों के बारे में लगातार जानकारी जुटा रही है। ताकि आरोपित शहर में दाखिल न हो सकें। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने मातहतों को वांछितों के बारे में पता लगाकर उनकी त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। साथ ही आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।

पुलिस आयुक्त का कहना है कि हर हाल में कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। पुलिस पूर्व में असलहा व अवैध शराब की तस्करी के आरोप में पकड़े गए लोगों की गतिविधियों के बारे में भी पता लगा रही है।

पढ़ें- अमेरिका में हमलावर ने की दो लोगों की हत्या, बाद में खुद को भी मारी गोली

संबंधित समाचार