बहराइच: पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी को मटेरा विधानसभा से मिला टिकट, सपा ने कैसरगंज सीट से बदला प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच से समाजवादी पार्टी ने मटेरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी को टिकट दिया है। वहीं सपा ने कैसरगंज विधानसभा से मसूद आलम द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद भी टिकट आनंद यादव को दे दिया है। बहराइच जिले के मटेरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने शनिवार को टिकट जारी …

बहराइच। बहराइच से समाजवादी पार्टी ने मटेरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी को टिकट दिया है। वहीं सपा ने कैसरगंज विधानसभा से मसूद आलम द्वारा नामांकन दाखिल करने के बाद भी टिकट आनंद यादव को दे दिया है।

बहराइच जिले के मटेरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने शनिवार को टिकट जारी किया। जिसमें सपा हाईकमान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह की पत्नी मारिया अली शाह को प्रत्याशी बनाया है। अब इस विधान सभा से मुकाबला रोचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं सपा ने कैसरगंज विधानसभा सीट से मसूद खान को प्रत्याशी बनाया था। मसूद खान ने शनिवार को सपा के सिंबल पर नामांकन भी दाखिल किया है। लेकिन समाजवादी पार्टी ने अचानक मसूद खान का टिकट कैंसिल कर दिया है। अब उनके स्थान पर एडवोकेट आनंद यादव को टिकट दिया गया है। ऐसे में एक या दो दिन में नए प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल किया जा सकता है।

डॉक्टर वकार की बहू हैं मारिया

मटेरा विधानसभा से प्रत्याशी बनी वकार अहमद शाह की बहू है। आपको बता दें कि डॉक्टर वकार सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के साथ विधान सभा के डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। वह लगातार पांच बार से बहराइच विधान सभा का चुनाव भी जीत चुके हैं। मटेरा की सपा प्रत्याशी मारिया अली शाह वर्तमान विधायक यासर शाह की पत्नी है। यासर को इस बार पार्टी ने बहराइच सदर से प्रत्याशी बनाया है।

संबंधित समाचार